{"_id":"5d9622bb8ebc3e93cf6579ce","slug":"army-team-for-dashera-cricket-turnament-chamba-news-sml3097410196","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना की टीम बनी दशहरा क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना की टीम बनी दशहरा क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी(चंबा)। डलहौजी कैंट में चल रहे दशहरा क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला भारतीय सेना और रूल्याणी टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच में भारतीय सेना की टीम ने जीत हासिल कर दशहरा कप पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में रूल्याणी की टीम 15 ओवरों में मात्र 69 रन ही बना सकी।
जबकि सेना की टीम ने यह लक्ष्य 12 ओवरों में 6 विकेट गवांकर प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ दी मैच का खिताब कपिल के नाम रहा। क्रिकेट प्रतियोगिता 26 सितंबर से शुरू हुई थी। प्रतियोगिता का आयोजन यूथ क्लब डलहौजी कैंट ने करवाया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाज सेवी गुरविंदर सिंह (बिट्टू) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम को इनाम देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। आयोजकों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।