{"_id":"66994b3b8e5f2f09f300587d","slug":"applications-reached-50-thousand-only-1245-women-got-samman-nidhi-chamba-news-c-88-1-cmb1003-129273-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 50 हजार तक पहुंचे आवेदन, 1245 महिलाओं को ही मिली सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 50 हजार तक पहुंचे आवेदन, 1245 महिलाओं को ही मिली सम्मान निधि
Thu, 18 Jul 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंबा तहसील कार्यालय।संवाद
चंबा। जिला चंबा में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि के तहत आवेदनों का ग्राफ पचास हजार के पार पहुंच गया है। अभी तक सरकार 1245 महिलाओं को ही सम्मान निधि देने में सफल हो पाई है।
करीब एक माह पहले सरकार की ओर से इन महिलाओं को तीन-तीन माह की सम्मान निधि एक साथ डालकर सौगात दी थी, मगर अब आवेदन पचास हजार के पार पहुंच गए हैं। पहले 1245 महिलाओं को देने के लिए सरकार ने 56 लाख 2500 रुपये की राशि जारी की थी। अन्य महिलाओं को सम्मान निधि नहीं मिल रही है। इसके चलते महिलाओं का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से अब तक 1245 उन महिलाओं को सम्मान निधि जारी की है। इन्होंने लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने से पहले आवेदन किया था। अब जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर तक आवेदनों की संख्या बढ़ती जा रही है, मगर अभी तक बजट का प्रावधान सरकार नहीं कर पाई है। महिलाओं में रेखा देवी, भारती देवी, सीमा देवी, संतोष कुमारी, सपना कुमारी और विक्की कुमारी ने कहा कि उन्होंने भी इस योजना के तहत फॉर्म भरा है, मगर अभी तक एक बार भी सम्मान निधि नहीं मिल पाई है। सरकार ने गत माह की कुछ महिलाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया है। अब आवेदन बढ़ने के बाद सरकार की ओर से बजट नहीं जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि जिला चंबा में आवेदन पचास हजार पार हो गए हैं। बजट का प्रावधान होने के बाद शेष महिलाओं को भी सम्मान निधि वितरित की जाएगी।
--