त्रिपणा में आग की भेंट चढ़े सेब के पौधे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के बड़ग्रां पंचायत के त्रिपणा गांव में 950 सेब के पौधे आग की भेंट चढ़ गए हैं। अचानक लगी इस भीषण आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने के बाद पंचायत प्रधान ने मौके का मुुआयना कर राजस्व विभाग को इसकी सूचना दी। पंचायत प्रधान कंचन कपूर ने बताया कि 6 बागवान प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार देर रात अचानक त्रिपणा में आग भड़क उठी। आग मवेशियों के लिए एकत्र किए गए चारे से शुरू हुई और पूरे खेतों में फैल गई। इसमें तिलक राम पुत्र बूटा राम के 200, तेज सिंह पुत्र जालम राम के 120, मान सिंह पुत्र बहमी राम के 150, बूटा राम पुत्र नारायण सिंह के 100, तूफान सिंह पुत्र बूटा राम 80 व हुकमी पुत्र दीनो राम के 300 पौधे जल गए हैं। प्रधान ने बताया कि यह पौधे तीन-चार साल के बताए जा रहे हैं। उधर, तहसीलदार डॉ. गणेश ठाकुर ने बताया कि उन्हें इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। इस संबंध में संबंधित पटवारी को मौके पर जाने के निर्देश देंगे और रिपोर्ट मांगी जाएगी।