फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Apple sold in two trucks from Kullu

Chamba News: हाथोंहाथ बिक गया कुल्लू से दो ट्रकों में आया सेब

Fri, 06 Sep 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Apple sold in two trucks from Kullu
चंबा। कुल्लू जिले में तैयार गोल्डन, रॉयल, स्पर और रेड रॉयल सेब की चंबा में खूब बिक्री हो रही है। कुल्लू से वाया किलाड़-चंबा वाया साच पास होकर पहुंचे दो ट्रकों में सेब की खेप चंबा पहुंचते ही बिक गई।
विज्ञापन

इसके बागवानों को अच्छे दाम भी मिले। साइज और वैरायटी के हिसाब से सेब की बिक्री की गई। अतिरिक्त बड़ा आकार का सेब 70 से 75 रुपये किलो, बड़ा आकार 60 से 65 रुपये, मध्यम आकार का 45 से 50 रुपये और छोटे आकार का सेब 45 रुपये किलो की दर से बिका।
विज्ञापन

चंबा की मंडी में कुल्लू के सेब की दस्तक के पीछे जिले में सेब की एक तिहाई से भी कम पैदावार होना भी कारण है। इसके अलावा आढ़तियों की ओर से लोगों की बढ़ती मांग पर भी कुल्लू से सेब निर्यात करना भी कारण बताया जा रहा है। पहली बार कुल्लू से किलाड़-चंबा वाया साच पास होकर सेब से लदे दो ट्रक चंबा पहुंचे। एक ट्रक में लाया गया विभिन्न वैरायटी का सेब मुख्यालय पहुंचते ही बिक गया। दूसरे ट्रक में लदा सेब मार्के कमेटी के व्यापारियों ने खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मौसम अनुकूल रहने पर 28 से 30 मीट्रिक टन सेब की पैदावार होती है। इस बार समय पर बारिश और बर्फबारी न होने से सेब के लिए आवश्यक माने जाने वाले चिलिंग ऑवर्स पूरे नहीं हो पाए हैं। बेमौसमी बारिश से सेब के पौधों से फूल झड़ गए हैं। इससे इस बार फसल अच्छी नहीं हुई है।
उधर, जिला मार्केटिंग कमेटी के सचिव भानू प्रताप सिंह ने बताया कि कुल्लू से किलाड़-चंबा वाया साच पास दो सेब के ट्रक पहुंचे हैं। बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिले हैं।

उधर, जिला उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि जिले में मौसम की मार ने बागवानों को जोर का झटका दिया है। 28 से 30 मीट्रिक टन होने वाली सेब की पैदावार इस बार 7 से 8 मीट्रिक टन तक हुई है। यह पिछले वर्षों की अपेक्षा 24 प्रतिशत तक है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed