फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Appearance of Anganwadi centers running in government buildings will change

सरकारी भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत

Tue, 10 May 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Appearance of Anganwadi centers running in government buildings will change
चंबा। जिले के एक सौ आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों के लिए हर तरह की सुविधा विकसित की जाएगी। इसके लिए महिला एवं बाल विकास निदेशालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही विभाग से ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची मांगी गई है जो सरकारी भवनों में चल रहे हैं। सरकार के इस प्रयास से जहां आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत बदलेगी वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पहले चरण में एक सौ आंगनबाड़ी केंद्र चयनित किए गए हैं। विभाग ने भी सूची तैयार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं जिसे निदेशालय को भेजा जाएगा। इसके आधार पर सरकार की ओर से बजट जारी किया जाएगा और आंगनबाड़ी केंद्र सुविधाओं से लैस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में 1,495 आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। विभाग ने पहले भी दस आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट केंद्रों में बदला है। बहरहाल अब निदेशालय की ओर से बड़े स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों को विकसित करवाने की योजना बनाई जा रही है।
आंगनबाड़ी केंद्रों में ये होंगे काम
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी, रसोईघर में भोजन पकाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था, फर्श के लिए मैट, बच्चों को शुद्ध पानी के लिए वाटर प्यूरीफायर, दीवारों पर चित्रकारी, न्यूट्री गार्डन विकसित कर ताजी हरी सब्जियां उगाई जाएंगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने खबर की पुष्टि की है। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में कई कार्य होंगे जिससे बच्चों को हर मूलभूत सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed