फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   answer seet chacking

इंटरचेंजिंग स्ट्रैटजी से होंगी पांचवीं व आठवीं कक्षा की आंसर सीट

Fri, 13 Mar 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
answer seet chacking
चंबा। परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता बरतने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा इस बार इंटरचेंजिंग स्ट्रैटजी से आठवीं और पांचवीं कक्षा की आंसर शीट की मार्किंग करवाएगा। शीतकालीन स्कूल में पहली बार प्रयोग के बाद अब इसे ग्रीष्मकालीन स्कूलों की मार्किंग के लिए लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने बाकायदा इस संदर्भ में अधिसूचना भी जारी कर दी है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की मार्किंग जहां इंटरचेंजिंग स्ट्रैटजी से होगी, वहीं निजी स्कूल अपने ही स्तर पर मार्किंग करवाएगा। अधिसूचना में इस बारे में भी विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। बहरहाल, सरकारी स्कूलों के वार्षिक परिणाम में पूरी तरह पारदर्शिता बरतने के लिए शिक्षा विभाग तैयार है। जानकारी के अनुसार आठवीं कक्षा के लिए प्रधानाचार्य और पांचवीं कक्षा की मार्किंग का कार्य खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मॉनीटर करेंगे। इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सहित डिप्टी डीईओ इन दोनों कक्षाओं के मार्किंग की मॉनीटरिंग करेंगे। अधिसूचना में यह भी साफ आदेशित किया गया है कि जिस अध्यापक ने कक्षा को पढ़ाया है वो आंसर शीट की मार्किंग नहीं करेगा। अगर इस मामले को लेकर सूचना मिलती है तो विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने शीतकालीन सत्र में इस स्ट्रैटजी को अपनाया है। इसके बाद अब ग्रीष्मकालीन स्कूलों की आठवीं और पांचवीं की वार्षिक परीक्षा के लिए भी व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी करेंगे मॉनीटरिंग
उप जिला शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों की आठवीं और पांचवीं कक्षाओं की आंसर शीट मार्किंग के लिए इंटरचेंजिंग स्ट्रैटजी को लागू करने के आदेश दिए हैं। कहा कि आठवीं कक्षा के लिए प्रिंसिपल और पांचवीं कक्षा की मार्किंग की मॉनीटरिंग खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी करेंगे। इससे पहले शीतकालीन स्कूलों में यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है। जिसे अब ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में किया जा रहा है। निजी स्कूल इन कक्षाओं की मार्किंग अपने ही लेवल पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed