फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   another death in chehli bus accident chamba

चैहली बस हादसे में घायल सात वर्षीय बच्ची ने तोड़ा दम

Thu, 12 Mar 2020 05:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
another death in chehli bus accident chamba
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चैहली के पास हुई बस दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा छह पहुंच गया है। वीरवार को बस हादसे में घायल छह वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया है। जबकि एक अन्य घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। हादसे में घायल सात वर्षीय बच्ची ने वीरवार को घर पर दम तोड़ दिया। सिया (7) पुत्री सुक्खा सिंह निवासी पक्काटाला की रहने वाली थी। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार चैहली के पास हुई बस दुर्घटना में शहर के पक्काटाला मोहल्ला निवासी सात वर्षीय सिया घायल हो गई थी। घायलावस्था में बच्ची को मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन रखा गया। बुधवार को बच्ची को मेडिकल कॉलेज चंबा से छुट्टी कर दी गई थी। इसके बाद बुधवार की रात सिया ने घर पर खाना गया। लेकिन, वीरवार को दोपहर के समय जब वह खाना खाने के बाद सोने गई, तो उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह नहीं उठी तो परिजन उसे जगाने लगे, लेकिन बेसुध अवस्था में पड़ी रही।
विज्ञापन

इससे बाद परिजन उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी की अचानक मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किशोरी की मौत की खबर फैलते ही इलाके में मातम का छा गया। वहीं बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कर्म चंद पुत्र दीवाना निवासी भडाठा डाकघर रूहणू कोठी को चंबा से टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बस हादसे में घायल सात वर्षीय बच्ची की वीरवार को घर पर अचानक मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि चैहली बस हादसे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जेई मैकेनिकल और लोनिवि के मैकेनिक के साथ मौके पर पहुंच कर तकनीकी खराबी का पता लगाया गया है। जल्द ही रिपोर्ट जिलाधीश चंबा को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed