फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anganwadi workers should be given all benefits like other workers: Champa

आंगनबाड़ी वर्करों को अन्य कर्मियों की तरह दिए जाएं सभी लाभ : चंपा

Wed, 14 Aug 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Aug 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers should be given all benefits like other workers: Champa
चंबा में बीजेपी सांसद राजीव भारद्वाज को ज्ञापन देती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।संवाद
चंबा। सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स यूनियन ने कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को मांग पत्र सौंपा। कहा गया कि छह महीनों से मिनी आंगनबाड़ी वर्करों को केंद्र से मिलने वाले मानदेय का एक भी पैसा नहीं मिला है।
विज्ञापन

उनकी मांग को संसद में उठाने केंद्र सरकार तक पहुंचाने की अपील भी की। यूनियन की अध्यक्ष चंपा देवी ने बताया कि 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिश के अनुसार आंगनबाड़ी वर्करों को कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए। अन्य कर्मचारियों को मिलने वाले सभी लाभ भी उन्हें दिए जाएं। उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार केंद्र सरकार ग्रैच्युटी दे। आंगनबाड़ी केंद्रों का निजीकरण नहीं किया जाए। सामाजिक सुरक्षा के तौर पर पेंशन दी जाए। सांसद ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार के समक्ष और संसद में भी वह इस मुद्दे को उठाएंगे। सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र व जिला महासचिव सुदेश के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिला।
विज्ञापन



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed