फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   An unknown person sitting in ADM's car with beacon, advocates got angry

Chamba News: एडीएम की बत्ती लगी गाड़ी में बैठा अज्ञात व्यक्ति, अधिवक्ता भड़के

Sun, 31 Aug 2025 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 31 Aug 2025 07:15 AM IST
विज्ञापन
An unknown person sitting in ADM's car with beacon, advocates got angry
शहर में अ​धिवक्ता उपायुक्त चंबा के ​खिलाफएफआईआर दर्ज कर प्रति देने कीमांग को लेकर प्रदर्शन 
चंबा। टैक्सी स्टैंड चंबा के पास सोमवार को माहौल उस समय गरमा गया जब अधिवक्ताओं ने एडीएम की बत्ती लगी गाड़ी को रोका और उसमें बैठे व्यक्ति से अपनी पहचान बताने के लिए कहा। गाड़ी में सवार व्यक्ति न तो किसी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बता सका, न ही उसके पास किसी सरकारी विभाग से जुड़ी कोई वैध पहचान थी। गाड़ी का चालक भी इस मामले में आनाकानी करने लगा। यह गाड़ी प्रशासनिक कार्यालय से रवाना होकर जा रही थी, लेकिन इसमें बैठा व्यक्ति न तो एडीसी था और न ही किसी सरकारी विभाग से संबंधित कोई अधिकारी। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने गाड़ी में सवार व्यक्ति से उलझते हुए पूछा कि वह किस अधिकार से बत्ती लगी गाड़ी का उपयोग कर रहा था।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना था कि आमतौर पर बत्ती लगी गाड़ी पर संबंधित अधिकारी ही सवार होते हैं। अगर उस अधिकारी को लेने के लिए गाड़ी जा रही है तो उसमें अंजान गैर सरकारी व्यक्ति का बैठना सवाल खड़ा करता है। करीब आधे घंटे तक गाड़ी वहीं रुकी रही और यह हंगामा चलता रहा। अंत में जब वह व्यक्ति गाड़ी से बाहर निकल कर गायब हो गया तो अधिवक्ताओं ने गाड़ी को आगे बढ़ने की अनुमति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed