{"_id":"62bc87e671862446fa4be6c5","slug":"ambulance-worker-accused-of-not-taking-patient-chamba-news-sml413680210","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस कर्मी पर मरीज को न ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस कर्मी पर मरीज को न ले जाने का आरोप
विज्ञापन
मरीज की मौत के मामले को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा को ज्ञापन देते परिजन और ग्रामीण?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पलूंही पंचायत के लोगों ने आरोप लगाया है कि 108 एंबुुलेंस के कर्मचारी मरीज को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वहीं छोड़ गए। इससे मरीज की बीच रास्ते में ही निजी गाड़ी में मौत हो गई। इसकी शिकायत लोगों ने जिला परिषद अध्यक्ष की अगुवाई में अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी चंबा से की है। इसमें उन्होंने एंबुलेंस कर्मचारी (फार्मासिस्ट) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी और जिप सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को डाडर गांव में जवाहर लाल पुत्र जगतू राम को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इससे उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा में फोन किया। जब एंबुलेंस वहां पहुंची तो लेडीज कर्मचारी ने वहां मौजूद लोगों से बहसबाजी शुरू कर दी। हालांकि परिजन और अन्य लोग उससे गुहार लगाते रहे कि आप बहसबाजी मत करो और मरीज को अस्पताल ले चलो लेकिन वह कर्मचारी मानने को तैयार नहीं थी। इसकी वजह से मरीज को निजी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाना पड़ा। बहसबाजी के कारण हुई देरी की वजह से मरीज की रास्ते में मौत हो गई। जब उसे बेसुध हालत में अस्पताल पहुंचाया गया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कहा कि अगर एंबुलेंस कर्मचारी उन्हें समय पर अस्पताल ले जाती तो शायद उनकी जान बच सकती थी। कर्मचारी पर यह भी आरोप है कि उसने मरीज के रिश्तेदार तुलसी राम को बहसबाजी के दौरान थप्पड़ भी मारा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।
सभी आरोप निराधार : ईएमटी
ईएमटी अंजना ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। मरीज को लाने के लिए टीम शाम 5:38 बजे रवाना हुई। बार-बार फोन कर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। एंबुलेंस में उनके साथ पायलट अजीत कुमार थे। मौके पर पहुंचने पर कुछ महिलाओं और एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। साथ ही पुलिस में मामला दर्ज करवाकर मेडिकल करवाया गया है। सदर थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।