फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ambulance road closed for two months

Chamba News: दो महीने से बंद पड़ी एंबुलेंस योग्य सड़क

Fri, 06 Sep 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ambulance road closed for two months
बनीखेत (चंबा)। नगाली-संजप समलेऊ एबुंलेंस योग्य सड़क बीते दो माह से बंद पड़ी है। इससे लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ चुकी हैं। दूसरी सड़क से आवाजाही कर लोग अपने गंत्वय तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि बरसात के चलते बारिश के कारण सड़क जगह-जगह से टूट गई है। इससे सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। हैरानी की बात है कि इस सड़क निर्माण के लिए विभाग ने लगभग एक करोड़ से अधिक खर्च किया है। उसके बाद भी सड़क की हालत दयनीय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुनेरा गांव के पीछे काफी पानी रुका है। इससे गांव को खतरा हो गया है। उक्त स्थान पर कभी भी भूस्खलन हो सकता है। हालांकि, ग्रामीणों ने कई बार विभाग और प्रशासन को अवगत करवाया है, मगर, आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। दलीप सिंह, अशोक कुमार, जोगिंद्र कुमार, पवन कुमार, विपिन सिंह, सोनू कुमार, काकू राम और दीवान चंद ने कहा कि दो माह से यह मार्ग बंद है। किसी व्यक्ति के बीमार होने पर एंबुलेंस न आने से बीमार को पीठ पर पहुंचाना पड़ रहा है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि नगाली से संजप समलेऊ तक सड़क की हालत को सुधारा जाए। पंचायत नगाली के प्रधान सुभाष शर्मा का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को सड़क बंद होने के बाद सूचित कर दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चंद्रशेखर ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि इस मार्ग की डीपीआर तैयार की है। जहां पर मार्ग की नालियां, डंगे और तारकोल बिछाने का कार्य किया जाएगा। कहा कि जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed