फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Allegation of assault on taxi driver returning after dropping passengers

Chamba News: सवारियां छोड़ लौट रहे टैक्सी चालक से मारपीट का आरोप

Thu, 17 Oct 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Oct 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Allegation of assault on taxi driver returning after dropping passengers
चंबा। सवारियों को छोड़कर लौट रहे टैक्सी चालक की चार लोगों ने पिटाई कर दी। बड़ी मशक्कत के बाद मारपीट के आरोपियों के चंगुल से छूटकर टैक्सी चालक पुलिस थाने में पहुंचा।
विज्ञापन

यहां चार लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में किलाड़ निवासी विकास ने बताया कि 17 अक्तूबर को वह टैक्सी में सवारियां लेकर सालवास से लौट रहे थे। हुगल स्कूल के पास पहुंचे तो सुरेंद्र चौहान, विनीत, रमेश और देवेंद्र ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। ऐसा करने से रोकने पर मारपीट करने लगे। जैसे-तैसे कर वह उनके चंगुल से छूटकर पुलिस थाने में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed