{"_id":"61c5d6a6296103053c67e9ae","slug":"all-hotels-in-dalhousie-packed-for-christmas-chamba-news-sml3945170121","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस को लेकर डलहौजी में सभी होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस को लेकर डलहौजी में सभी होटल पैक
विज्ञापन
चंबा में सांता क्लाज की टोपी पहने बच्चे व महिला।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा/डलहौजी/खज्जियार। पर्यटन स्थल डलहौजी स्थित होटल क्रिसमस से एक दिन पूर्व पैक हो गए। शुक्रवार को डलहौजी और खज्जियार में 1800 के करीब वाहन पहुंचे। पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने पर्यटन स्थल डलहौजी में वन-वे व्यवस्था लागू की है। डलहौजी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद रखने के लिए 37 जवानों को तैनात किया गया है।
पर्यटन स्थलों में व्हाइट क्रिसमस मनाने की चाह लिए पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। पर्यटन स्थलों में टूरिस्टों की संख्या बढ़ने पर जाम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष प्लान तैयार किया है। पर्यटन स्थल डलहौजी में वाहनों की आवाजाही के लिए वन-वे व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके तहत डलहौजी बस स्टैंड से गांधी चौक और सुभाष चौक से बैलून चर्च होते हुए वापस बस स्टैंड डलहौजी वाहनों की आवाजाही रहेगी।
क्रिसमस पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए डलहौजी में अतिरिक्त जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस थाना डलहौजी के 15 जवानों सहित यातायात पुलिस के 22 जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, पर्यटन स्थल खज्जियार में क्रिसमस से पूर्व 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। क्रिसमस के उपलक्ष्य पर अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
विज्ञापन
डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि डलहौजी में क्रिसमस से पूर्व आने वाले पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात दिलवाने और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। डलहौजी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 22 अतिरिक्त जवानों सहित 37 पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।