फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   All BMOs should bring progress in health schemes: Dr. Kapil

स्वास्थ्य योजनाओं में प्रगति लाएं सभी बीएमओ : डॉ. कपिल

Fri, 15 Mar 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 15 Mar 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
All BMOs should bring progress in health schemes: Dr. Kapil
चंबा मेडिकल कॉलेज सभागार में बैठक के दौरान मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।संवाद
स्वास्थ्य योजनाओं में प्रगति लाएं सभी बीएमओ : डॉ. कपिल
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राष्ट्रीय हेल्थ मिशन की स्कीमों का भी लिया जायजा
स्वास्थ्य योजनाओं का जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने के लिए दिए जरूरी दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को महत्वाकांक्षी जिला चंबा में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। इसमें प्रजनन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही इन कार्यक्रमों के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने की बात कही। कहा कि 30 वर्ष से ऊपर वाली पूरी जनसंख्या का स्वास्थ्य विभाग ब्लड शुगर, शुगर, कैंसर जैसे रोगों का स्क्रीनिंग करके पता लगा रहा है। इस स्क्रीनिंग में रोगों से ग्रस्त मिलने वाले मरीजों के इलाज की भी व्यवस्था विभाग की ओर से की जा रही है। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गतिविधियों का जायजा लेते हुए सभी कार्यक्रमों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। जिले में चल रहे पोषण अभियान को लेकर भी उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जालम सिंह भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. हरित पुरी, डॉ. सुरेश, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप, डॉ. विवेक, डाॅ. अनुराधा के साथ साथ स्वास्थ्य खंडों के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed