{"_id":"615ddf3c8ebc3ed0984a991e","slug":"alegation-of-taking-more-rate-of-parking-chamba-news-sml386363577","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के मनमाने दाम वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के मनमाने दाम वसूलने का आरोप
विज्ञापन
चंबा के पुराने बस अड्डे पर चलाई जा रही अस्थाई पार्किंग में पार्किंग के निर्धारित रेट हो सुनिश्चि?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पुराने बस अड्डे में निजी और पर्यटक वाहनों की पार्किंग के लिए शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। नतीजतन, वाहन पार्क करने की एवज में चालकों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। पार्किंग के मनमाने दामों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भी मुखर हो गई है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपायुक्त डीसी राणा को ज्ञापन सौंपकर पुराने बस अड्डे में निजी और पर्यटक वाहनों की पार्किंग के लिए समयानुसार शुल्क निर्धारित करवाने की मांग की है।
जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव भानु प्रताप सिंह, पार्षद खालिद मिर्जा, वरिष्ठ नेता अब्दुल गनी और विशाल बनवार ने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त डीसी राणा को अवगत करवाया किया चंबा के पुराने बस अड्डे में निजी वाहनों की पार्किंग के लिए कोई निर्धारित शुल्क नहीं है।
कहा कि जिला मुख्यालय में पार्किंग का अभाव है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले वाहन चालक सड़क पर वाहन खड़ा करें तो उनके पुलिस चालान कर देती है। ऐसे में मजबूरन लोगों को पार्किंग में अपने वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। यहां ठेकेदार के कर्मचारी मनमाने ढंग से पार्किंग का शुल्क वसूल रहे हैं, जो न्यायसंगत नहीं है। मांग की है कि बस स्टैंड स्थित पार्किंग स्थल पर शुल्क संबंधी सूचना पट्ट स्थापित करवाया जाए। उपायुक्त ने कहा कि ठेकेदार को पार्किंग शुल्क संबंधी सूचना पट्ट लगाने के बारे में निर्देश दिए जाएंगे।