फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ajay was named Best Boy and Kajal was named Best Girl.

Chamba News: अजय को बेस्ट बॉय तो काजल को बेस्ट गर्ल का खिताब

Sun, 30 Nov 2025 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Nov 2025 05:21 AM IST
विज्ञापन
Ajay was named Best Boy and Kajal was named Best Girl.
रान विद्यालय में सालाना समारोह मेंं विद्याला​र्थियों संग मुख्य अति​थि व अन्य। जागरूक पाठक
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

छात्रों ने हिंदी और पंजाबी गीतों पर प्रस्तुति देकर माेहा सबका मन
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सराहन पंचायत के प्रधान पवन कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जबकि, जिला परिषद सदस्य मनोज मनु ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की ।
समारोह का आगाज दीप प्रज्वलन से किया गया। विद्यार्थियों ने सरसवती वंदना के साथ-साथ पंजाबी, हिंदी और हरियाणवी गीतों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। इस दौरान अजय कुमार को बेस्ट बॉय और काजल को बेस्ट गर्ल चुना गया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब मुबीना के नाम रहा।
विज्ञापन



स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने विद्यालय की वर्षभर की रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। जिला परिषद सदस्य ने 3100 रुपये लाइब्रेरी के लिए देने की घोषणा की। जबकि, जिप हेड से एक लाख दिलाने की बात कही। मुख्यातिथि ने बच्चों की प्रस्तुतियों पर बच्चों को बधाई दी। खेल प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दस बच्चों को ट्रैक सूट और स्कूल के 170 बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed