फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Agricultural Produce Market Committee will expand, farmers will get better prices

एक सप्ताह में की जाए सब्जी मंडी की मरम्मत : सांसद

Thu, 30 Dec 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Agricultural Produce Market Committee will expand, farmers will get better prices
बचत भवन चंबा में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद किशन कपूर। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान कृषि उपज मंडी समिति के कार्य क्षेत्र का विस्तार न होने का मामला खूब उछला। बैठक की अध्यक्षता सांसद किशन कपूर ने की। समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों का उल्लेख जब सचिव दीक्षित जरयाल कर रहे थे तो जिला भाजपा अध्यक्ष जसबीर नागपाल ने समिति के कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सही तरीके से अधिकारियों के काम न करने की बात कही। विधायक पवन नैयर ने भी खस्ताहाल इमारतों पर सवाल खड़े किए। सांसद किशन कपूर ने स्पष्ट कहा कि सब्जी मंडी में सब्जी के अलावा कोई चीज नहीं बेची जा सकती। उन्होंने दो टूक कहा कि सब्जी मंडी में सब्जी ही बिकनी चाहिए, अन्य सामान का विक्रय नहीं होना चाहिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सब्जी मंडी का मरम्मत कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के सीमांत और लघु किसानों को उनकी उपज के बेहतर दाम उपलब्ध करवाने के लिए कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के कार्य क्षेत्र में विस्तार करने की बात कही। कपूर ने किसानों और बागवानों को कृषि उपज मंडी समिति की ओर से वसूले जाने वाले शुल्क से निजात दिलाने के लिए भी प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किए। उपायुक्त डीसी राणा ने अवगत कराया कि बनीखेत के समीप गोली में विपणन केंद्र खोलने को लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है। कपूर ने जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता से नगर परिषद चंबा के क्षेत्र में सीवरेज सुविधा से छूटे हुए 1601 घरों को जोड़ने के लिए तय सीमा के भीतर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल विकास निगम द्वारा जिले में युवाओं के स्वरोजगार प्रशिक्षण को स्थानीय मांग और आवश्यकताओं पर आधारित बनाने के लिए निगम के अधिकारियों से कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के पश्चात युवाओं को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से भी जोड़ा जाना सुनिश्चित बनाया जाए। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चक्की-चंबा-भरमौर के तहत विभिन्न उन्नयन कार्यों को लेकर अधिशासी अभियंता से एक विस्तृत डीपीआर तैयार करने के लिए कहा। उपायुक्त ने बताया कि बनीखेत में बाईपास बनाने को लेकर अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर लिया है। भूमि अधिग्रहण को लेकर विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैठक में मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, विधायक पवन नैयर, जिया लाल कपूर, जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मैहला ब्लॉक की 35 पंचायतों के विकास कार्यों में अनियमितताएं
बैठक में डीसी ने खुलासा किया कि ब्लॉक मैहला की करीब 34 पंचायतों में विकास कार्यों में अनियमितताएं सामने आई हैं। इस पर निष्पक्ष जांच के आदेश विकास खंड अधिकारी को जारी किए गए हैं। साथ ही विजिलेंस में भी मामले भेजे गए हैं।
चलो चंबा थीम पर पहाड़ी वर्जन लांच
किशन कपूर ने इस दौरान चलो चंबा अभियान के थीम सांग का पहाड़ी वर्जन भी लांच किया। एसडीएम नवीन तनवर और जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार की इसके लिए सांसद ने सराहना की।

नगर परिषद की सराहना
कूड़ा निष्पादन संयंत्र स्थल कुंराह से लगभग 800 टन पुराना एवं प्रत्यक्त कूड़ा (लीगेसी वेस्ट) हटाने और लगभग 25 टन प्लास्टिक को सीमेंट फैक्ट्रियों को भेजे जाने को लेकर सांसद ने नगर परिषद चंबा के कार्यों की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed