{"_id":"64d12cbe2221e902a306ac75","slug":"after-the-engagement-the-young-man-and-woman-had-come-to-visit-khajjiar-chamba-news-c-88-1-ssml1006-4780-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सगाई के बाद खज्जियार घूमने पहुंचे थे युवक-युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सगाई के बाद खज्जियार घूमने पहुंचे थे युवक-युवती
Mon, 07 Aug 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सगाई के बाद खज्जियार घूमने आए युवक-युवती की कार दुर्घटना में मौत हो गई। एक महीने के बाद उनकी शादी होनी थी। शादी की रस्मों के तहत उनकी सगाई भी हो चुकी थी। रविवार को दोनों खज्जियार में घूमने के उपरांत वापस अपने घर लौट रहे थे लेकिन, जोत के पास धलोली में उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इनकी पहचान गुरविंद्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव मोड़ रोड मुक्तसर साहिब तहसील एवं जिला मुक्तसर पंजाब और कोमल कौर पुत्री सतनाम सिंह निवासी गांव वुडा गुज्जर रोड गांधीनगर तहसील एवं जिला मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई है। दोनों की आपस में गहरी दोस्ती थी। इसके चलते दोनों ने शादी करने की प्लानिंग कर रखी थी। दोनों परिवारों ने उनकी खुशी को देखते हुए शादी के लिए भी रजामंदी दे दी थी। सितंबर में उनकी शादी तय थी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों के शव खाई से बाहर निकाले। लाइसेंस के जरिये गुरविंद्र की पहचान की गई और उसके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजन पुलिस की सूचना मिलते ही चंबा पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। परिजनों नेे उनकी शादी के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।