फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After screening 2300 people, a TB patient turned out to be

2300 लोगों की स्क्रीनिंग करने पर एक निकला टीबी रोगी

Mon, 11 Apr 2022 09:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
After screening 2300 people, a TB patient turned out to be
चंबा। जिले के जनजातीय क्षेत्र के 66 गांवों में 2300 लोगों की स्क्रीनिंग करने पर एक नया टीबी का मरीज सामने आया है। आकांक्षी जिले के तहत जनजातीय क्षेत्र के उन गांवों में जहां पिछले साल टीबी के मरीज सामने आए थे, उनमें स्क्रीनिंग अभियान चलाकर टीबी संभावित लोगों की पहचान की जा रही है। यह अभियान केंद्र सरकार की ओर से चलाया जा रहा है। जिले के स्वास्थ्य खंड पांगी, भरमौर, चूड़ी और समोट के गांवों में सौ दिन के लिए स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया है। अब तक अभियान के तहत 66 गांवों में स्क्रीनिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अन्य गांवों में टीमें टीबी संभावित लोगों की पहचान करके उनके सैंपल ले रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि देश के सभी आकांक्षी जिलों में यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को शुरू करने का उद्देश्य जिले को टीबी मुक्त बनाना है। जनजातीय क्षेत्रों में टीबी रोगियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए सरकार ने इन क्षेत्रों में स्क्रीनिंग के जरिये टीबी रोगियों की पहचान करने की योजना बनाई है। इसका जिम्मा सरकार ने पिरामिल संस्था को दिया है, जो अपने स्तर पर जनजातीय क्षेत्र के गांवों में पुराने टीबी रोगियों और उनके परिजनों सहित गांव के अन्य लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी रोगियों का पता लगा रही है। स्क्रीनिंग अभियान के तहत अभी तक स्वास्थ्य खंड चूड़ी में एक टीबी रोगी सामने आया है, जबकि अन्य स्वास्थ्य खंडों में टीबी का कोई भी नया रोगी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

टीबी कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि आकांक्षी जिले के तहत सौ दिन का स्क्रीनिंग अभियान जनजातीय क्षेत्रों में शुरू किया गया है। इसके तहत टीबी संभावित मरीजों का पता लगाकर उनके बलगम की जांच की जा रही है। अब तक इस अभियान में एक टीबी रोगी निकलकर सामने आया है। गांवों में स्क्रीनिंग का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed