फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Advice on wearing masks in crowded and health institutions

Chamba News: भीड़भाड़ और स्वास्थ्य संस्थानों में मास्क पहनने की सलाह

Sat, 25 Mar 2023 08:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Mar 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
Advice on wearing masks in crowded and health institutions
चंबा। कोविड-19 वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत उपायुक्त डीसी राणा ने सभी जिलावासियों से विशेष एहतियात बरतने का आग्रह किया है। स्वास्थ्य सचिव हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी एडवाइजरी का जिले में पालन सुनिश्चित बनाने के लिए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं। सभी आवश्यक एहतियातों और कोरोना वायरस संक्रमण के नियमों का पालन सुनिश्चित बनाने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा है कि कोविड-19 के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा वायरस की निगरानी आवश्यक है जिससे कोविड-19 के नए वेरिएंट और एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते प्रसार को रोका जा सके।
विज्ञापन

जारी एडवाइजरी के मुताबिक लोगों को भीड़भाड़ वाले और सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और कोमोरबिडिटीज वाले लोगों को विशेष एहतियात रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने और हाथ की स्वच्छता रखने की सलाह भी दी गई है। लोगों से कोरोना टीकाकरण की बूस्टर डोज लगवाने के साथ इन्फ्लूएंजा (मामूली जुकाम) के लक्षण होने पर चिकित्सीय परामर्श के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed