फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   admission

चंबा कॉलेज में विद्यार्थी अब 15 नवंबर तक विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश

Fri, 06 Nov 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
admission
चंबा। चंबा कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया की तिथि को बढ़ा दिया है। अब विद्यार्थी 15 नवंबर तक ऑन लाइन प्रवेश ले सकेंगे। विद्यार्थियों को विलंब शुल्क भी नहीं देना होगा। कॉलेज प्रशासन की ओर से इस संदर्भ में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश तिथि बढ़ाने के आदेश शिक्षा निदेशालय से मिले हैं। ऐसे में सभी विद्यार्थी 15 नवंबर से पहले प्रवेश ले सकते हैं। इसके बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा कॉलेज में अब तक करीब चार हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश ले रखा है। हाल ही में जमा दो कंपार्टमेंट परीक्षा का भी परिणाम घोषित हुआ है। ऐसे में निदेशालय की ओर से इन छात्र-छात्राओं को राहत देने के मकसद से तिथि बढ़ाई है। वहीं, दूसरी तरफ कॉलेज में चल रही पांच विषयों की पीजी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। कॉलेज में एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए अर्थशास्त्र, एमए अंग्रेजी व एमए राजनीति शास्त्र की 20-20 सीटें भरी जाएंगी। इन सीटों पर मेरिट आधार पर प्रवेश मिलेगा। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने बताया कि निदेशालय की ओर से प्रवेश प्रक्रिया को बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे जल्द से जल्द प्रवेश हासिल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed