{"_id":"696d143d2f823f47cf0fc552","slug":"action-will-be-taken-against-two-panchayats-for-not-disposing-of-garbage-properly-chamba-news-c-88-1-ssml1006-172298-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कूड़े का सही निष्पादन न करने पर दो पंचायत पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कूड़े का सही निष्पादन न करने पर दो पंचायत पर होगी कार्रवाई
Sun, 18 Jan 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चेतावनी मिलने के बाद भी चंबा की दो पंचायतें कूड़े का सही निष्पादन करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसको लेकर अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई की तैयारी में है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरोल और करियां में इन दिनों चारों तरफ कूड़े के ढेर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन पंचायतों को तीन-तीन नोटिस थमाए हैं। पंचायतों की तरफ से उन नोटिसों पर अमल करना तो दूर की बात है, उनका जवाब तक नहीं दिया। लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। कूड़ेदान पंचायतों में कहीं पर भी नजर नहीं आते। हालांकि करियां पंचायत ने एक बार नोटिस का जवाब दिया, लेकिन वह भी औपचारिकता रहा।
ग्राम पंचायत करियां में गैस एजेंसी, जुखराड़ी वार्ड और वन विभाग की चेक पोस्ट के पास कूड़े के अंबार लगे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत सरोल में राठ घार और बालू पुल सहित अन्य स्थानों पर कचरा ही कचरा बिखरा पड़ा है। हैरानी इस बात की है कि यहां रोजाना कचरा बढ़ रहा है, लेकिन पंचायतें गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
दो पंचायतों को कूड़े का सही निष्पादन करने के लिए नोटिस दिए थे, लेकिन उसके ऊपर कोई अमल नहीं किया गया। अब इन पंचायतों के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पर्यावरण प्रदूषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल शर्मा, सहायक अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चंबा