{"_id":"5efb53778ebc3e430957741c","slug":"action-chamba-news-sml3370639137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूखदारों पर शिकंजा, डायरेक्ट सप्लाई से लिए गए पानी के कनेक्शन करवाए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूखदारों पर शिकंजा, डायरेक्ट सप्लाई से लिए गए पानी के कनेक्शन करवाए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता(चंबा)। उपमंडल सिहुंता में पेयजल लाइन से सीधे कनेक्शन लेने वाले तीन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने इन कनेक्शनों को बंद करवा दिया है। इसके साथ ही अब सप्लाई लाइन से कनेक्शन दिए गए हैं। जल शक्ति विभाग की इस कार्रवाई से रसूखदारों में हड़कंप मच गया है। वहीं, विभाग की कार्रवाई के बाद लोग भी काफी खुश है। बताया जा रहा है कि कुछ रसूखदार लोगों ने अपनी पहुंच के चलते सीधे पेयजल लाइन से कनेक्शन ले रखे थे। मगी इससे पहले यहां तैनात अधिकारी इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं कर पाए। बहरहाल, हाल ही में ग्रामीणों की शिकायत के बाद जल शक्ति विभाग ने मौके का निरीक्षण किया और यह कनेक्शन काट दिए हैं। गौरतलब है कि पेयजल लाइन से विभाग सीधे कनेक्शन नहीं देता है। मगर कुछ रसूखदारों लोगों ने अपनी पहुंच के चलते ऐसा किया था। पिछले करीब दो दशकों से यह कनेक्शन चल रहे थे। सीधे कनेक्शन से जहां रसूखदार लोगों के घरों पर्याप्त पानी पहुंच रहा था। जबकि ग्रामीणों के घरों में पानी की किल्लत चल रही थी। इसी समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति विभाग ने यह कार्रवाई की है।
इनसेट
जल शक्ति विभाग सिहुंता के सहायक अभियंता राजेश्वर शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान तीन कनेक्शन डायरेक्ट पेयजल लाइन से जुड़े पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कनेक्शनों को बंद करवा दिया गया है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को सप्लाई लाइन से कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।