फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   action against mask sanetizer overcharge chamba

चंबा में मास्क व हैंड सैनिटाइजर पर अधिकतम मुनाफा दरें निर्धारित

Thu, 19 Mar 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
action against mask sanetizer overcharge chamba
चंबा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी चंबा विवेक भाटिया ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी नियंत्रण आदेश 1977 की धारा 3(1) (डी) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मास्क और हैंड सैनिटाइजर पर अधिकतम मुनाफा दरें निर्धारित कर दी हैं।
विज्ञापन

अधिसूचना के मुताबिक दो और तीन प्लाई सर्जिकल मास्क और एन 95 मास्क पर थोक लेनदेन में अधिकतम पांच प्रतिशत मुनाफा तय किया गया है। जबकि खुदरा लेनदेन में अधिकतम 10 प्रतिशत मुनाफा तय किया है। हैंड सैनिटाइजर पर थोक लेनदेन पर अधिकतम पांच प्रतिशत मुनाफा लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

खुदरा व्यापारी हैंड सैनिटाइजर को निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से अधिक पर नहीं बेच पाएंगे। कोई भी थोक व्यापारी एक ही स्थान पर किसी दूसरे थोक व्यापारी को वस्तु हस्तांतरण नहीं करेगा। हर व्यापारी को मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर का क्रय एवं विक्रय संबंधी रिकॉर्ड अलग से रखना होगा और रोजाना क्रय-विक्रय एवं उपलब्ध स्टॉक की सूचना जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले को देनी होगी। थोक विक्रेता एक बार में एक हजार से अधिक मास्क और 10 लीटर हैंड सैनिटाइजर का लेन-देन नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परचून विक्रेता एक बार में 25 से अधिक मास्क और 1 लीटर हैंड सैनिटाइजर का लेनदेन नहीं कर सकता। इसके अलावा विक्रेताओं को सामग्री के साथ कैश मैमो और बिल भी ग्राहक को देना आवश्यक है। कोई भी व्यक्ति अपने घर में 30 मास्क और 200 मिलीलीटर हैंड सैनिटाइजर से अधिक नहीं रख सकता है। आदेश की अवहेलना की सूरत में विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed