फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   action against 42 school in chamba

जिला चंबा के 43 सीनियर सेकेंडरी व हाई स्कूल डिफॉल्टर घोषित

Sat, 01 Feb 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
action against 42 school  in chamba
चंबा। वार्षिक खेल निधि की राशि जमा न करवाने वाले स्कूल प्रमुखों पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने 21 सीनियर सेकेंडरी और 21 हाई स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से डिफॉल्टर सूची जारी कर दी है। पिछले तीन सत्रों से इन स्कूलों ने वार्षिक खेल निधि को जमा नहीं करवाया है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्रवाई करने का मकसद लेटलतीफ और लापरवाह स्कूलों पर शिकंजा कसना है। डिफॉल्टर स्कूलों की सूची जारी होने से स्कूल प्रमुखों में हड़कंप मच गया है। वहीं, विभाग ने राशि को जल्द जमा करवाने के भी आदेश दिए हैं। इसके लिए दस दिनों का समय दिया गया है।
विज्ञापन

डिफॉल्टर स्कूलों की सूची में सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरपुर, भरमौर गर्ल्स, मांधा, रखेड़, दुर्गेठी, रूहणूकोठी, रैल्ला, थल्ली, हिलौर, किलाड़, पुर्थी, रेई, सेंचूनाला, धरवास, करयूणी, साच, ऑयल, मंगली, झज्जाकोठी, तीसा जबकि हाई स्कूलों में सठली, सियुंर, पंजोह, रांग, सलोह, लामू, न्याग्रां, सांह, भराड़ा, करयास, शौर, फिंडरू, कुमार परमार, साहली, टुंडरू, भड़ेला, हिमगिरकोठी, सदरूणी, कांडी, पण्ताह, जनवास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वार्षिक खेल निधि की राशि जमा न करवाने पर 42 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि लापरवाही और लेटलतीफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed