{"_id":"66bcdb75898ce2912209fc37","slug":"accused-of-taking-bribe-of-rs-12-thousand-caught-in-vigilance-chamba-news-c-399-1-sml1003-181806-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विजिलेंस में पकड़ा 12 हजार रुपये की घूस लेने का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विजिलेंस में पकड़ा 12 हजार रुपये की घूस लेने का आरोपी
Wed, 14 Aug 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 14 Aug 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा। खुद को वन विभाग की तीसा रेंज में चौकीदार बताने वाले व्यक्ति को विजिलेंस की टीम ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है।
व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को धार का लाइसेंस दिलवाने समेत अन्य सहयोग की एवज में यह राशि वन विभाग के बीओ समेत अन्य अधिकारियों को देने की एवज में मांगी थी। विजिलेंस विभाग चंबा के एडिशनल एएसपी अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई ने टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पूछताछ में व्यक्ति ने स्वयं इसका खुलासा किया है। बहरहाल, अब विजिलेंस की टीम जांच में जुट गई है कि जिले में ऐसे और लोगों का गिरोह तो नहीं है, जो खुद को विभाग के कर्मचारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठने का कार्य करते हों।
एडिशनल एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि वन विभाग की तीसा रेंज में खुद को चौकीदार बताने वाले व्यक्ति ने उनसे परमिट देने के नाम पर अन्य अधिकारियों की ओर से 12 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह इतने पैसे अदा नहीं कर सकता है। उक्त व्यक्ति अपनी मांग से पीछे नहीं हट रहा था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग के चंबा कार्यालय में रिश्वत की मांग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा। इसके बाद विजिलेंस विभाग ने केमिकल लगे नोटों की गड्डी शिकायतकर्ता को सौंपी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने केमिकल वाले नोट आरोपी को दिए, विजिलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि विभाग की टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यक्ति ने पूछताछ में कबूला है कि उसने वन विभाग में खुद को चौकीदार बताकर पैसे ऐंठने की योजना बनाई थी। यह उस पर ही उलट पड़ गई है।
--