{"_id":"649c6c657adc9dead0085054","slug":"accused-of-giving-adulterated-rice-from-cheap-ration-depot-chamba-news-c-88-1-ssml1004-2082-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सस्ते राशन के डिपो से मिलावटी चावल देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सस्ते राशन के डिपो से मिलावटी चावल देने का आरोप
Wed, 28 Jun 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत आती एक पंचायत के राशन कार्ड धारकों ने मिलावटी चावल देने का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनकी पंचायत में स्थित सस्ते राशन के डिपो से मिले चावलों को जब उन्होंने घरों में पकाने के लिए खोला तो वे दंग रह गए। चावलों के बीच प्लास्टिक की तरह नजर आने वाले चावल निकले हैं जो साइज और भार में अन्य चावलों से भिन्न हैं। इतना ही नहीं, ये चावव पकाने पर पूरी तरह से घुल जाते हैं। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति नियंत्रक से सस्ते राशन के डिपुओं में मिलने वाली राशन की सप्लाई की जांच करने की मांग की है।
नाम न बताने की शर्त पर राशन कार्ड धारकों ने बताया कि डिपुओं से मिलने वाले राशन में हर माह कोई न कोई वस्तु कम रहने की शिकायत तो सालों से चली आ रही हैं। इसके अलावा पहली मर्तबा उपभोक्ताओं को मिलावटी चावल वितरित हुए हैं। हालांकि डिपो संचालक ने उपभोक्ताओं के समक्ष ही चावल की बोरियों को खोलकर उन्हें चावल प्रदान किए लेकिन चावलों के बीच में निकलने वाले मिलावटी चावलों को देखकर वे हैरान रह गए। उपमंडलाधिकारी नागरिक अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को मौके पर भेज कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया जाएगा।