{"_id":"64ea437b83e091ad79075b8c","slug":"accused-caught-from-the-chassis-number-of-the-bike-chamba-news-c-88-1-ssml1004-6013-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाइक के चेसी नंबर से पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाइक के चेसी नंबर से पकड़ा आरोपी
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बाइक के चेसी नंबर के आधार पर बाइक चोरी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हुआ यूं कि बाइक बेचने के लिए जैसे ही शातिर पुखरी निवासी एक व्यक्ति के पास गया तो उसने बाइक खरीदने के लिए हामी तो भर दी लेकिन, बाइक के चेसी नंबर को ऑनलाइन चेक किया तो कागजों में गड़बड़ी पाई गई। उसने इसकी सूचना पुलिस में दी। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बनीखेत की ग्राम पंचायत पुखरी में आरोपी ने इसी माह विक्रम कुमार की बाइक चुराई। ड्यूटी से घर लौटने पर बाइक मालिक को इसका पता चला। उन्होंने इसके बारे में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। आरोपी ने बाइक बेचने के लिए पुखरी निवासी संजय कुमार से संपर्क साधा। उसने भी बाइक देखने के बाद खरीदने की हामी भर दी। साथ ही बाइक का चेसी नंबर अपने पास नोट कर लिया। ऑनलाइन चेसी नंबर चेक करने पर बाइक के साथ चेसी नंबर मेल नहीं खा रहा था। उसने समय न गंवाते हुए पुलिस चौकी बनीखेत में इसकी सूचना दी। साथ ही पुलिस को बताया कि बाइक बेचने के लिए आए व्यक्ति पर उसे शक है कि शायद यह बाइक चोरी की है। उसके पास एक और भी बाइक है। इसके बाद पुलिस चौकी में तैनात आरक्षी आशीष गोस्वामी अपनी टीम के साथ दूसरी बाइक और चोर की तलाश में सुकड़ाईंबाईं और बौंखरीमोड़ में खोजबीन करने लगे। आखिरकार उन्होंने बौंखरीमोड़ के समीप ही दूसरी बाइक और एक व्यक्ति को धर दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी राजीव चौबियाल, निवासी कोठी गांव, डाकघर बाथरी ने बाइक में दूसरा रंग करवाने के बाद अन्य नंबर की नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डलहौजी के डीएसपी हेमंत ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।