फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   accident in chamba, one died

जीप दो सौ फीट खाई में गिरने से मासूम की मौत

Sun, 17 May 2020 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
accident in chamba, one died
चंबा। चंबा-पनेला सड़क पर जीप के गहरे खाई में गिरने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान ग्रेसी पुत्री डिंपल निवासी राजनगर के रूप में हुई है। जबकि डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान संजीव कुमार पुत्र चरण सिंह और निकित पुत्र संजीव कुमार निवासी गांव पलूण डाकघर बाट और सरिता पत्नी डिंपल निवासी राजनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इसमें डेढ़ वर्षीय बच्चे निकित कुमार और पिता संजीव कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दोनों को अलग-अलग एंबुलेंस के जरिये टांडा भेजने की व्यवस्था की गई है। ये चारों आपस में सगे संबंधित हैं। जोकि रविवार को सुबह के समय जीप में सवार होकर बालू से पनेला जा रहे थे। जीप को संजीव कुमार चला रहा था। जब जीप न्याणी के पास पहुंची तो चालक का गाड़ी पर नियंत्रण खो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घायलों की चीख पुकार और खाई में गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने मदद के लिए पुलिस और 108 एंबुलेंस को फोन किया। इसके साथ ही लोगों ने खाई में उतरकर घायलों को खाई से निकालकर सड़क पर पहुंचाया। यहां से उन्हें एंबुलेंस के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हादसे में पांच वर्षीय बच्ची को गहरी चोटें आई थी। इस कारण डॉक्टर के इलाज करने से पूर्व ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों की जान बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत संबंधित विशेषज्ञों को कॉल करके आपातकालीन कक्ष में बुला लिया। विशेषज्ञों ने तुरंत घायलों का उपचार किया। डेढ़ वर्षीय बच्चे और उसके पिता को भी हादसे में गंभीर चोटें आई है। इसके चलते उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। जबकि महिला और पुरुष खतरे से बाहर हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने घायलों के बयान कलमबद्ध किए। इसके बाद घटनास्थल में जाकर हादसे के कारणों को लेकर छानबीन की। पांच वर्षीय बच्ची का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को तीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि जीप दुर्घटना में एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। तीन अन्य लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed