{"_id":"5ebac04f8ebc3e908e026c5d","slug":"accident-chamba-news-sml332765912","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीखेत-सुदली मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप खाई में लुढ़की, चालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनीखेत-सुदली मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप खाई में लुढ़की, चालक सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-सुदली मार्ग पर वासा मोड़ के समीप एक जीप सड़क से नीचे लुढ़क गई। यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में गाड़ी चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। जबकि गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने चालक के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी चालक अशोक कुमार निवासी पद्दर डाकघर बनीखेत तहसील डलहौजी सिविल सप्लाई की पानी के पाइप कंडई में छोड़कर लौट रहा था। जब वह वासा के समीप पहुंचा तो, पहाड़ी से किसी जंगली जानवर ने सड़क पर छलांग लगा दी। इस जानवर को बचाने के प्रयास में चालक ने जोर से ब्रेक दबाई। इसके चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई, 50 मीटर खाई में जा गिरी। हालांकि खाई में गाड़ी गिरने से पहले चालक गाड़ी से बाहर आ गया। इससे उसे बिल्कुल भी चोटें नहीं आई। मामले की सूचना मिलने के बाद बनीखेत पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल का जायजा किया। एसएचओ डलहौजी आशीष पठानिया ने बताया कि यह घटना सामने आया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया। इसके साथ ही चालक के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस मामले में मुकद्दमा दर्ज नहीं किया गया है।