फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accident again on Shahwa-Frodwas road, stone fell from the hill, teacher dies

शहवा-भड़कवास सड़क पर फिर हादसा, पहाड़ी से गिरा पत्थर, अध्यापक की मौत

Sun, 02 Jan 2022 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Accident again on Shahwa-Frodwas road, stone fell from the hill, teacher dies
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की खजुआ पंचायत के शहवा-भड़कवास सड़क पर पहाड़ी से गिरने से एक अध्यापक की मौत हो गई। यह मामला रविवार को सामने आया।
विज्ञापन

व्यक्ति की पहचान रूप सिंह पुत्र जय दयाल, गांव लाहरोग, डाकघर जुगरा, तहसील चुरा, जिला चंबा में रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
कुछ दिन पहले इस सड़क पर पहाड़ी से भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के मृतक पूर्णदास के परिजन उसकी आत्मा शांति के लिए विशेष पूजा अर्चना के लिए घटनास्थल पर गए थे। इसी दौरान वहां पहाड़ी से पत्थर की चपेट में आने से वहां खड़े खड़े रूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी। टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा है कि रूप सिंह प्राइमरी स्कूल सरगढ़ में अध्यापक थे। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। साथ ही जांच शुरू कर दी है। अध्यापक की मौत से क्षेत्र में मातम छा गया है।
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। बताया कि चार दिन पहले यहां भूस्खलन की चपेट में दो व्यक्ति की मौत हुई थी। परिजन यहां पूजा पाठ के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed