फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   aag

भद्रम गांव में आग लगने से मकान के दो कमरों में रखा सामान हुआ राख

Sun, 19 Jan 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
aag
भद्रम घर में लगी आग से जला बैड बॉक्स। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ सटे भद्रम गांव में रविवार को मकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग से कमरों में रखा सामान और वायरिंग जल गई है। हादसे के समय परिवार मसरूंड में माता के मंदिर में माथा टेकने गया हुआ था।
विज्ञापन

घर के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। रविवार को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे घर से धुएं के गुब्बार निकलने लगा। जिसे देख आस पड़ोस में रहने वाले लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने देखा कि मकान के अंदर आग भड़की हुई है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। साथ ही आग को बुझाने के लिए पानी की बौछार करना शुरू कर दिया। घर में आग की सूचना मिलते ही मंदिर गया परिवार भी जल्द ही पांव वापस लौट आया। पड़ोसियों ने घर के दरवाजे पर लटके ताले को तोड़कर अंदर लगी को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही समझदारी दिखाते हुए रसोई घर में रखे सिलिंडर को बाहर निकाल दिया। इससे सिलिंडर आग की चपेट में आने से बच गया। अन्यथा सिलिंडर फटने से आग ज्यादा भड़क सकती थी।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम जब तक घटनास्थल पर पहुंची, पड़ोसियों ने आग पर काबू पा लिया था। दमकल विभाग की टीम ने घर के अंदर सुलग रही आग की चिंगारियों को पूरी तरह से बुझाया। इस तरह पूरा मकान जलने से बच गया। प्रशासन की ओर से संबंधित क्षेत्र का पटवारी मौके पर पहुंच गया। पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रभावित परिवार को पांच हजार की सहायता राशि प्रदान कर दी। मकान अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह निवासी भद्रम का है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आग लगने के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि भद्रम में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आग लगने के कारणों को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed