{"_id":"68a605229f08e949f40842e9","slug":"a-young-man-died-after-being-caught-in-a-landslide-chamba-news-c-399-1-sml1046-350752-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भूस्खलन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भूस्खलन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत सरोल में बन्नु फाट के रास्ते पर मंगलवार रात को भूस्खलन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान विजय कुमार (35) पुत्र कमल कुमार निवासी खल्ली, सरोल के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब विजय घर की ओर लौट रहे थे। हादसे से महज 10 मिनट पहले ही उन्होंने अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी थी कि रास्ते में लगातार भूस्खलन हो रहा है, लेकिन वह सुरक्षित है और जल्द ही घर पहुंच जाएगा। इसके बाद अचानक उसका फोन स्विच ऑफ हो गया और परिजन रातभर उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार तड़के करीब 4:00 बजे जब परिजनों और स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की टीम के साथ मिलकर तलाश शुरू की तो मलबे के ढेर में दबे विजय कुमार का शव बरामद किया। शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आगामी जांच जारी है।