फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A woman who came from Kathua for treatment died under suspicious circumstances.

Chamba News: कठुआ से इलाज करवाने आई महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 02 May 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
A woman who came from Kathua for treatment died under suspicious circumstances.
तेलका क्षेत्र की घटना, दोपहर के समय बिगड़ी तबीयत, पीएचसी में तोड़ा दम
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा
उपचार के लिए महिला को लेकर मौड़ा पहुंचे थे परिजन, वैद्य के घर रुके थे
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र के मौड़ा में इलाज के लिए आई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान शकुंतला देवी (43) पत्नी दर्शन कुमार निवासी कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है।
शनिवार दोपहर बाद करीब 3 बजे अचानक से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। महिला के साथ आए परिजनों ने तुरंत चिकित्सक को सूचित किया। चिकित्सक ने मौके पर पहुंच कर महिला की तबीयत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी सालवां पहुंचाया। शाम 5 बजे सालवां पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत करार दे दिया। साथ ही पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा लाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शकुंतला देवी अपने पति दर्शन कुमार, माता विद्या देवी, बहन और जमाई के साथ मौड़ा आई थीं। मृतका की माता विद्या देवी ने बताया कि शकुंतला देवी 20 साल से बीमार चल रही हैं। सभी जगह उपचार करवाने के बाद वे मौड़ा में उपचार के लिए शुक्रवार रात पहुंचे। मौड़ा स्थित वैद्य के घर पर रुके। शनिवार दोपहर बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे तेलका अस्पताल पहुंचाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी सालवां में तैनात चिकित्सक तृप्ता ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करवाने के लिए चंबा रवाना हो गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि उपचार के सिलसिले में मौड़ा पहुंची जम्मू निवासी महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed