फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A stone fell on the head of a pedestrian, death

Chamba News: पैदल जा रहे व्यक्ति के सिर पर गिरा पत्थर, मौत

Thu, 03 Aug 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
A stone fell on the head of a pedestrian, death
चंबा। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर मैहला में एक व्यक्ति की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। जिस सड़क से व्यक्ति गुजर रहा था वह पिछले 20 दिन से भूस्खलन के कारण बंद पड़ा हुआ है। इसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किल के साथ वहां से आवाजाही करनी पड़ रही थी। जहां पर भूस्खलन हुआ था वहां पर कई पत्थर गिरने वाले थे।
विज्ञापन

ऐसे में जब बुधवार रात को प्रताप चंद पुत्र बुधिया राम निवासी गांव सकलाना डाकघर दाडवीं अपने घर की तरफ जा रहा था तो मैहला के पास उसके सिर पर पत्थर गिर गया। इससे वह बेसुध होकर सड़क पर ही गिर पड़ा। वीरवार सुबह जब गांव के लोग वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने उसे वहां मृत अवस्था में देखा। सिर पर पत्थर की चोट से उसका काफी खून सड़क पर बह चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed