फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A fee of rupee 50 will have to be paid for garbage collection from homes in Guan Ward.

Chamba News: गुआं वार्ड में घर से कूड़ा उठाने के लिए देने होंगे 50 रुपये

Sat, 10 Oct 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
A fee of rupee 50 will have to be paid for garbage collection from homes in Guan Ward.
सुनारा पंचायत की बैठक में बनी सहमति, सड़क निर्माण और गलियों को पक्का करने की मांग
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए पंचायत बनाएगी व्यवस्था, ग्रामीणों से मांगा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्राम पंचायत सुनारा के गुआं वार्ड में अब घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत प्रत्येक घर से कूड़ा उठाने के लिए हर माह 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
पंचायत प्रधान सीमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में वार्ड सदस्य सुतो देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए घर-घर से कूड़ा एकत्रित करना जरूरी है। इसके लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक परिवार को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने सुनारा से गुआं वार्ड तक सड़क निर्माण करवाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा वार्ड की गलियों को पक्का करने की जरूरत पर जोर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क और पक्की गलियां बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की मांगों को ग्राम सभा की बैठक में प्रमुखता से उठाकर समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। बैठक में ब्यासा देवी, कुलदीप सिंह, रविंद्र कुमार, धर्मू, अनिल कुमार, दुवानू, अंकू और पप्पू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed