फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A case should be registered against the Deputy Speaker of the Assembly, legal action should be taken

विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ मामला हो दर्ज, की जाए कानूनी कार्रवाई: भूटानी

Sun, 22 May 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
A case should be registered against the Deputy Speaker of the Assembly, legal action should be taken
तीसा(चंबा)। कांग्रेस सेवादल चुराह के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी तीसा से मांग की है कि विद्यार्थियों को धमकाने और एक छात्र को थप्पड़ मारने के मामले पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी अध्यक्ष प्रकाश भूटानी की अगुवाई में पुलिस थाना प्रभारी तीसा सुरेंद्र ठाकुर से मिले। उन्होंने उन्हें ज्ञापन सौंपा और कहा कि पिछले दिनों रैल्ला स्कूल में अपने कार्यक्रम के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ने एक विद्यार्थी के हंसने पर थप्पड़ जड़ दिया और कक्षा में बैठे अन्य विद्यार्थियों के साथ भी बदतमीजी की।
विज्ञापन

उन्होंने थाना प्रभारी को शिकायत सौंपी और उचित कार्रवाई की गुहार लगाई। प्रकाश भूटानी ने बताया कि पिछले माह भी एक व्हाट्सएप चैट विधानसभा उपाध्यक्ष की वायरल हुई थी। मगर इस पर पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पर भी उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताया है कि इन मामलों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वे आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे और भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed