फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   96 people corona infected including four year old innocent

कोरोना संक्रमण पकड़ रहा रफ्तार, बिना मास्क घूम रहे लोग

Tue, 12 Jul 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
96 people corona infected including four year old innocent
चंबा। जिले में एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है तो वहीं शहर में प्रवेश करने वाले लोग नियमों की अनुपालना नहीं कर रहे हैं। शहर के हरेक चौराहे में जहां लोग बिना मास्क घूमते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शारीरिक दूरी नियम की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हैरानी की बात तो यह है कि प्रशासन ने महज एडवाइजरी जारी की है जबकि अभी तक कोई सख्त हिदायत नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि सरकार आगामी कैबिनेट बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में गत एक सप्ताह में करीब 180 कोरोना के नए मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को छोड़कर हर दिन 20 से लेकर 47 तक कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है लेकिन शहर में कोरोना नियमों की निगरानी के लिए अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। मसलन लापरवाही के बीच कोरोना खतरा बन सकता है। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में काफी मौतें हुईं। साथ ही संक्रमण की दर भी काफी बढ़ गई थी। हालांकि इस साल जनवरी के बाद कोरोना की रफ्तार धीमी तो हुई है लेकिन अब दोबारा संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। कुल मिलाकर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोग बेपरवाह दिख रहे हैं। एसडीएम अरुण कुमार का कहना है कि प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। लोग एहतियात बरतें। कहा कि सरकार के निर्देशानुसार आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed