फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   94 sample report regitive in chamba

ॉंबा से जांच को पालमपुर भेजे 95 सैंपलो में से 94 की रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 13 May 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
94 sample report regitive in chamba
चंबा। जिले से सोमवार को लिए गए 95 सैंपलों में 94 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक सैंपल की क्वालिटी ठीक न होने की वजह से उसे दोबारा चेक किया जाएगा। बता दें कि सलूणी परिक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 47 लोगों के सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए थे।
विज्ञापन

इन्हें जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर में भेजा गया था। इन सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार को चंबा पहुंची। जबकि मंगलवार को भेजे 66 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए जिन लोगों के सैंपल लिए गए थे। उनकी रिपोर्ट को लेकर जिले के लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

मगर बुधवार को जैसे ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने रिपोर्ट का खुलासा किया तो जिलह्य के लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को जो 95 सैंपल भेजे गए थे। इनमें 47 सैंपल कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के शामिल थे। जबकि छह मेडिकल कॉलेज से और 43 रैंडम सैंपल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से एक सैंपल को री टेस्ट किया जा रहा है। कोविड अस्पताल बालू में मौजूदा समय में छह कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को भी जिले के विभिन्न ब्लॉको में सैंपलिंग की गई है।
इससे कोरोना जांच की प्रक्रिया को तेजी प्रदान की जा सके। पिछले दो दिनों में चंबा में कोरोना पॉजिटिव का नया केस नहीं आया है। अब तक जितने भी कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं।

इसमें बाहर से आए लोग हैं या उनके संपर्क में आने वाले लोग ही शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि सोमवार को पालमपुर भेजे गए 95 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक सैंपल की दोबारा जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed