{"_id":"5cacca2abdec22145c46f168","slug":"91554827818-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल की अदायगी करने के बाद भी उपभोक्ता को जारी कर दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल की अदायगी करने के बाद भी उपभोक्ता को जारी कर दिया नोटिस
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी में आईपीएच विभाग ने नया कारनामा कर दिखाया है। विभाग की ओर से पानी के बिल का भुगतान किए जाने के बाद भी उपभोक्ता को नोटिस जारी कर दिया है। जबकि उपभोक्ता ने तय अवधि के अनुसार बिल की अदायगी की है। उपभोक्ता ने यह भी सवाल उठाया है कि अगर एक माह का बिल एक सौ रुपये निर्धारित किया गया है तो छह माह का बिल 2370 रुपये कैसे लिया गया? ज्यादा बिल आने पर उपभोक्ता में काफी रोष है। पेयजल उपभोक्ता ने अब न्यायालय का दरवाजा तक खटखटाने का मन बना लिया है।
जानकारी के अनुसार जीवन महाजन निवासी वार्ड नंबर सात नगर पंचायत चुवाड़ी को छह माह का पानी का बिल आईपीएच विभाग ने जारी किया। विभाग ने छह माह का बिल 2370 रुपये बनाया। इसकी अदायगी उपभोक्ता ने कर दी। मगर ज्यादा बिल आने से संबंधी सवाल भी उपभोक्ता ने उठाए। हैरानी इस बात की है कि उनकी शिकायत का निपटारा करने की जगह जीवन सिंह के नाम बिल की अदायगी होने के बावजूद आईपीएच विभाग ने नोटिस जारी कर दिया। इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जीवन सिंह ने बताया कि विभाग ने पहले ज्यादा बिल जारी किया है जो न्यायसंगत नहीं है।
उन्होंने बताया कि समयानुसार पानी के बिल की अदायगी की गई है। बावजूद इसके नोटिस जारी किया गया। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की कि इस मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई की जाए। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता पवन कौंडल ने माना कि ऐसा मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि क्लेरिकल मिस्टेक के चलते ऐसा हुआ है। इस समस्या का समाधान किया जा रहा है।