फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   आज जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद

आज जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Tue, 22 Jan 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
आज जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला चंबा में भारी हिमपात के चलते प्रशासन ने बुधवार को सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक जिला में बर्फबारी से सड़कें बंद हो गई हैं। इसके साथ ही अन्य मार्गों को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में प्रशासन ने बुधवार को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना न पड़े।

जानकारी के अनुसार वर्तमान में लगभग सभी जगहों पर बर्फबारी भी हो रही है और मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से मंगलवार को भी बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसको देखते हुए मंगलवार दोपहर प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी करने के आदेश जारी कर दिए थे। ताकि बच्चे समय पर घर पहुंच सके। मौसम के कड़े तेवरों को देखते हुए ही प्रशासन ने एहतियात बुधवार को स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि शीतकालीन स्कूलों में पहले से ही छुट्टियां है लेकिन ग्रीष्मकालीन स्कूल चल रहे हैं। एडीसी चंबा हेमराज वैरभा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि मौसम के कड़े तेवरों को देखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed