{"_id":"5a9ad06b4f1c1b692a8b5073","slug":"91520095339-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंस मैहला अध्यक्ष बनीं भावना, उपाध्यक्ष रोशन निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंस मैहला अध्यक्ष बनीं भावना, उपाध्यक्ष रोशन निर्वाचित
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद अब हर जगह भगवाकरण शुरू हो गया है। पंचायत समिति चंबा के बाद अब पंचायत समिति मैहला में भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष काबिज हो गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव के बाद शनिवार को हुए नए पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मतदान हुआ। इसमें भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्य भावना देवी और उपाध्यक्ष रोशन लाल 11-11 मत पड़े। जबकि कांग्रेस समर्थित कांता देवी और दलीप सिंह को नौ-नौ मत पड़े।
इसके चलते दो-दो मतों की बढ़त लेकर भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अब भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित पंचायत समिति मैहला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों पंचायत समिति मैहला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके बाद पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों को मिलना था।
विज्ञापन
इसको लेकर चुनावी प्रक्रिया शनिवार को मैहला में हुई। यहां भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्य भावना देवी अध्यक्ष और भाजपा समर्थित रोशन लाल को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
दोनों विधायकों ने दी बधाई
पंचायत समिति मैहला में भाजपा समर्थित सदस्यों के निर्वाचित होने के बाद भरमौर विधायक जियालाल कपूर और सदर विधायक पवन नैयर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।