{"_id":"5a1ee2e04f1c1bc1678be924","slug":"91511973600-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंड़ला स्थित सिविल सप्लाई के गोदामों में विभागीय टीम की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंड़ला स्थित सिविल सप्लाई के गोदामों में विभागीय टीम की दबिश
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सुंडला और सरोल क्षेत्र में सिविल सप्लाई के गोदामों में दबिश दी है। इस दौरान औचक निरीक्षण कर टीम ने यहां रिकॉर्ड खंगाला, वहीं दूसरी तरफ चार खाद्य पदार्थों के सैंपल भी भरे। इन्हें जांच के लिए निदेशालय की लैब में भेजा जाएगा। सैंपल की रिपोर्ट मानकों पर खरा न उतरने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से सैंपल एकत्रित करने का मकसद राशन कार्ड उपभोक्ताओं को बेहतर क्वालिटी के खाद्य पदार्थ मुहैया करवाना है। ताकि सरकारी राशन किसी के स्वास्थ्य को प्रभावित ना कर सके। जानकारी के अनुसार सुंडला सिविल सप्लाई गोदाम में विभागीय टीम ने दबिश देकर गेहूं, आटा और मसर दाल के सैंपल भरे। इसके अलावा सरोल दुकान से आटे के सैंपल भी भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए निदेशालय की लैब भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट आने के बाद विभाग नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगा। विभागीय कार्यवाही से क्षेत्र के डिपों होल्डरों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। इसके बाद टीम ने पुखरी, कोटी, राजपुरा, बालू और भद्रम में भी दबिश दी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सिविल सप्लाई के गोदाम सुंडला और सरोल में सैंपल भरे गए हैं। यहां भरे गेहूं, आटा और मसर दाल के सैंपल को जांच के लिए निदेशालय लैब में भेजा जाएगा।