{"_id":"59e9fb064f1c1bee688b6814","slug":"91508506374-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुड्डू का भवन निर्माण दस सालों से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुड्डू का भवन निर्माण दस सालों से लटका
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मुहार (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुड्डू को सरकारी भवन नसीब नहीं हो पाया है। इसके चलते छात्र-छात्राएं पुराने भवन में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। नए भवन का कार्य वर्ष 2007 में शुरू हुआ था। लेकिन, दस का समय बीतने के बाद भी मात्र तीन ही कमरे तैयार हो पाए हैं। जबकि अन्य दो कमरे व परीक्षा हॉल का निर्माण कार्य लटका हुआ है। स्कूल प्रबंधन समिति की मानें तो स्कूल के भवन निर्माण के लिए कई बार ब्लॉक कार्यालय से आग्रह कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक स्कूल का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति व बच्चों के अभिभावकों में रोष है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लुड्डू स्कूल वर्तमान में पुराने भवन में चल रहा है। पुराने भवन में कमरों की कमी होने के चलते नया भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2007 में शुरू किया गया था। इसके लिए करीब 13 लाख रुपये विभिन्न मदों के तहत जारी हुआ। लेकिन, निर्माण कार्य दस साल के बाद भी अधर में लटका हुआ है। इसका खामियाजा स्कूल पढ़ने के लिए पहुंचने वाले बच्चों को उठाना पड़ रहा है।
अभिभावकों इंद्रजीत, उषा देवी, पवन कुमार, सुमन देवी, योगराज, महिंद्र सिंह, मोती राम, रमेश कुमार, उमेश कुमार ने बताया कि स्कूल भवन के लिए जारी राशि भवन निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि पुराने भवन में कमरों की कमी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल भवन का लटका निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
13 लाख रुपये हुए थे भवन निर्माण के लिए जारी : राकेश कुमार
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि 13 लाख की राशि इस भवन निर्माण के लिए जारी हुई थी। लेकिन, दस साल का समय बीतने के बाद भी निर्माण कार्य लटका हुआ है। प्रशासन से कई बार भवन निर्माण कार्य पूरा करवाने का आग्रह कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
बनाई जा रही है रिपोर्ट : रमेश
विकास खंड अधिकारी मैहला रमेश कुमार ने बताया कि स्कूल भवन निर्माण को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। संबंधित जेई को मौके पर भेज दिया गया है। रिपोर्ट कार्यालय पहुंचने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विधायक उचित पग उठाने में रहे नाकाम : पवन नैयर
कांग्रेसी उम्मीदवार पवन नैयर ने बताया कि सदर विधायक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन पग नहीं उठा पाए हैं। इस कारण अब तक विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य अधर में लटका पड़ा है।
कांग्रेस सरकार के हस्तक्षेप के चलते अधर में लटका कार्य : बीके चौहान
सदर विधायक बीके चौहान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के हस्तक्षेप के चलते ही कार्य अधर में लटका पड़ा है।