फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डीएस ठाकुर ने किया टिकट मिलने का दावा, टेका माथा

डीएस ठाकुर ने किया टिकट मिलने का दावा, टेका माथा

Tue, 17 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
डीएस ठाकुर ने किया टिकट मिलने का दावा, टेका माथा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र डलहौजी से भाजपा प्रत्याशी के रूप में दावा ठोका है। भाजपा जिलाध्यक्ष का ढुंडियारा में कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजों के साथ स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित डीएस ठाकुर ने नाग मंदिर बनीखेत में शीश नवाया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ठाकुर ने कहा कि पार्टी की कुछ सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है जबकि अधिकतर सीटों पर प्रत्याशी तय किए जा चुके हैं। उन्हें हाईकमान ने फील्ड में डट जाने को कहा है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार डूबता जहाज है। कांग्रेस सरकार के मंत्री तक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश की जनता कांग्रेस की छल कपट की नीति को जान चुकी है। इसका हिसाब 9 नवंबर को जनता देगी। ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और विश्वास से वह चुनावी ताल ठोक रहे हैं। कहा कि कांग्रेस हिमाचल में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। चार साल तक डलहौजी हलके की विधायक कांग्रेस पार्टी का ही काम करती रहीं और जब चुनाव आए तो शिलान्यासों में जनता को गुमराह किया गया। वह दिन दूर नहीं जब जनता आशा कुमारी की छलकपट की राजनीति का पाई-पाई का हिसाब देगी। इसके बाद ठाकुर के काफिले ने बनीखेत कॉलेज से होते हुए बाजार में जनता का अभिवादन किया। सैकड़ों समर्थकों ने गर्मजोशी से ठाकुर का स्वागत किया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed