{"_id":"5946af284f1c1b1c0a8b463f","slug":"91497804584-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप अध्यक्ष बोलीं-हाउस में लाए जाते सभी मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप अध्यक्ष बोलीं-हाउस में लाए जाते सभी मुद्दे
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने चुप्पी तोड़ी है। कहा कि शहर का विकास ही उनका एकमात्र एजेंडा है। ऐसे में शहर के विकास कार्यों के लिए चाहे ई-टेंडरिंग हो या ओपन निविदाएं, बस विकास करवाया जाएगा। ई-टेंडरिंग की मांग पर अड़े पार्षदों से आह्वान किया कि वे हठ छोड़ विकास कार्यों में सहयोग दें ताकि चंबा शहर को और सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि दो माह के भीतर ही शहर की विभिन्न सड़कों पर तारकोल बिछाकर चकाचक कर दिया जाएगा। पिछले एक वर्ष में नगर परिषद ने शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए रिकार्ड विकास कार्य करवाए हैं। नीलम नैयर ने कहा है कि इन पार्षदों को ई- टेंडरिंग सहित अन्य मुद्दों को नगर परिषद के जनरल हाउस में लाना चाहिए था। जनरल हाउस में मुद्दों पर सुनवाई न होती तो वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते। उन्होंने कहा कि गत रोज फाइनांस एक्सपर्ट और शहरी विकास विभाग के निदेशक ने भी ई- टेंडरिंग के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट की है। कहा कि स्टाफ की कमी के चलते पहले ही कई विकास कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित नहीं हो पा रही हैं। नप चंबा में ईओ, एसडीओ और जेई के पद रिक्त पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पार्षदों को आंदोलन पर विराम लगाकर विकास में सहयोग के लिए खुद आगे आना चाहिए।
...
मांगें नहीं हुई पूरीं : पार्षद
भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद अंजलि मल्होत्रा, धीरज बडियाल ने कहा कि उनकी मांगें शहर से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने नप अध्यक्ष से पूछा है कि उन्होंने शहर के विकास, स्वच्छता और सुंदरता को लेकर 12 मांगें उठाई हैं, उन्हें क्यों नहीं पूरा किया जा रहा है।