फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   8th eadth due to corona in chamba

चंबा में कोरोना महामारी से हुई आठवीं मौत, धर्मशाला में तोड़ा मरीज ने दम

Thu, 24 Sep 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
8th eadth due to corona in chamba
चंबा। जिले में कोरोना से आठवीं मौत हो गई है। चंबा के बुजुर्ग ने डीसीएच धर्मशाला में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके अलावा जिले में वीरवार को 10 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। बुजुर्ग कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारी से भी ग्रस्त थे।
विज्ञापन

4 वर्षीय बुजुर्ग सलूणी के सुंडला क्षेत्र के रहने वाले थे और उन्हें तबीयत खराब होने पर 21 सितंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। यहां लक्षणों को देखते हुए उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट 22 सितंबर को पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

इसके बाद मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीसीएच धर्मशाला रेफर किया गया। यहां उपचार के बाद उन्होंने वीरवार तड़के दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत से जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या आठ पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वीरवार को जिले में कोरोना के दस नए मामले सामने आए हैं। इसमें तीन महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। जिले में अभी तक 769 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 125 हो गई है।
वहीं 631 लोग कोरोना को मात भी दे चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में कोरोना से आठवीं मौत हुई है। चंबा के मरीज ने डीसीएच धर्मशाला में वीरवार सुबह दम तोड़ा।

उन्होंने लोगों ने आग्रह किया है कि वे बिना वजह अपने घरों से भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ना जाएं। इसके साथ ही कोरोना से बचाव को लेकर जरूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed