{"_id":"65c509ea01a7355fad09cc4b","slug":"89-students-appeared-for-disha-scholarship-exam-in-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118019-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में 89 विद्यार्थियों ने दी दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में 89 विद्यार्थियों ने दी दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा
Thu, 08 Feb 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा के राईजिंग स्टार स्कूल में अमर उजाला दिशा छात्रवृति परीक्षा के बाद चर्चा करते परीक्षार्थी।
चंबा। अमर उजाला दिशा की ओर से छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन वीरवार को राइजिंग स्टार स्कूल और भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा में किया गया।
दोनों स्कूलों के दसवीं, जमा एक और जमा दो कक्षाओं के 89 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। दिशा परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा। राइजिंग स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में सुबह 9:00 बजे प्रधानाचार्य संजीव सूरी ने अध्यापकों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को परीक्षा के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सुबह 9:20 बजे विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में रोल नंबर के हिसाब से बैठे। परीक्षा शुरू होने पर ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों ने विद्यार्थियों को क्यूआर सीट प्रदान कीं। इसके बाद क्यूआर सीट को भरने के बारे में जानकारी दी गई। सुबह 9:30 बजे प्रश्नपत्र देने के साथ ही परीक्षा शुरूहुई। परीक्षा हॉल में अध्यापकों के अलावा प्रधानाचार्य ने भी निगरानी की। परीक्षा के बाद केंद्र से निकले विद्यार्थी आपस में प्रश्नों को लेकर जमा-घटाव करते नजर आए। दूसरी ओर, भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में सुबह 10:45 बजे परीक्षा कक्ष में विद्यालय की प्रधानाचार्य भुबन बिज ने विद्यार्थियों को अमर उजाला की दिशा परीक्षा के बारे में बताया। परीक्षा सुबह 11:00 बजे शुरू हुई। अध्यापक मॉनीटरिंग करते रहे। परीक्षा में चालीस प्रश्न तय किए गए। दोपहर बाद अभिभावकों ने दिशा परीक्षा को लेकर अहम जानकारियां हासिल करने के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क भी साधा।
--