फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   86 names sent for TGT counselling, call letters will be issued soon

Chamba News: टीजीटी काउंसलिंग को भेजे 86 नाम, जल्द जारी होंगे कॉल लेटर

Tue, 24 Oct 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
86 names sent for TGT counselling, call letters will be issued soon
चंबा। अगले महीने शुरू होने वाली टीजीटी की काउंसलिंग के लिए तैयारियों जोरों पर हैं। इसके लिए जिले के रोजगार उप कार्यालयों की ओर से विभिन्न श्रेणियों के 86 पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रारंभिक शिक्षा विभाग को भेजे गए हैं। अब जल्द ही पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए जाएंगे ताकि उन्हें काउंसलिंग संबंधित सूचना मिल सकें। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से विभाग को पहले बायोडाटा फॉर्म भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस बायोडाटा फॉर्म के साथ अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। विभाग की ओर से इस तरह का कदम उठाने का मकसद अभ्यर्थियों तक काउंसलिंग की सूचना पहुंचाना है। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी पात्र अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कार्यालय पहुंचे। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से पहले कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। बायोडाटा फार्म निदेशालय से भेजा जाएगा। इसके पहुंचने के बाद कॉल लेटर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed