फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   85 km run for dental treatment

Chamba News: दांत के इलाज के लिए लगानी पड़ रही 85 किमी की दौड़

Wed, 28 Jun 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
85 km run for dental treatment
खुशनगरी (चंबा)। दांत में कीड़ा लगने या असहनीय दर्द होने पर चुराह विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उपचार करवाने के लिए 85 से 90 किलोमीटर की दौड़ लगाकर मेडिकल कॉलेज चंबा का रुख करना पड़ता है। सिविल अस्पताल तीसा में दंत रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को भटकना पड़ रहा है। जिले में सेवारत इकलौते दंतरोग विशेषज्ञ को यहां से तबादला कर मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात किया गया है। नतीजतन दो सालों से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग की है। सिविल अस्पताल तीसा पर उपचार करवाने के लिए चुराह विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेपा, देवीकोठी, गुलई, बैरागढ़, सिरी, सतियास, जुनांस, मंगली, बौंदेड़ी, गुवाड़ी, खुशनगरी, भंजराडू, सनवाल, डोंरी, जज्झाकोठी, शलैलाबाड़ी, देग्रां, हरतवास, सेईकोठी, थल्ली, खजुआ, पद्दर, जुंगरा, तीसा-द्वितीय, नेरा, बिहाली, जुंगरा, चरड़ा, टेपा, चांजू, बघेईगढ़, देहरोग आदि 55 पंचायतों की पौने दो लाख की आबादी निर्भर है। बावजूद इसके यहां पर एक अदद दंत रोग विशेषज्ञ तक नहीं हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों में प्रेम लाल, रविंद्र कुमार, जन्म सिंह, लेखराज, हेमसिंह, चमन लाल, खेर मोहम्मद, दीन मोहम्मद, यूसुफ मोहम्मद, जावेद, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि दांतों में किसी भी प्रकार की बीमारी का इलाज करवाने के लिए बसों के जरिये या निजी टैक्सी हायर कर मेडिकल कॉलेज चंबा का रुख करना पड़ता है। इसकी एवज में उन्हें दो से तीन हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रिक्त पद भरने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed